फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्य शूटिंग में चमके पालमपुर के पिता-पुत्री, जीता गोल्ड और ब्रॉंज

Thu, 16 Jul 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शिमला और कथलीघाट (सोलन) में हुई 31वीं हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप (एनआर/आरएंडपी) 2026 में पालमपुर के पिता-पुत्री की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में पिता डॉ. हितेंद्र पटियाल स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियन बने हैं, जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी हिमानी पटियाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ी अब प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर गए हैं। डॉ. हितेंद्र पटियाल ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल (मास्टर्स मेन) स्पर्धा में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 249 अंक अर्जित कर गोल्ड मेडल जीता। हालांकि, सोलन के चरणजीव सिंह मान ने भी 249 अंक ही बनाए थे, लेकिन टाई-ब्रेक नियमों के आधार पर डॉ. हितेंद्र को विजेता घोषित किया गया।
दूसरी ओर हिमानी पटियाल ने 10 मीटर पिस्टल (एनआर) सब-यूथ महिला व्यक्तिगत वर्ग में 342 अंक हासिल कर कांस्य पदक झटका। इस कड़ी स्पर्धा में प्रदेशभर से 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि डॉ. हितेंद्र के पिता शिशु पटियाल अपने समय में प्रदेश के अव्वल निशानेबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने परिवार में जिस खेल परंपरा की नींव रखी थी, उसी राह पर चलते हुए बेटे और पोती ने पदक जीतकर इस खेल विरासत को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें