फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सेना के शौर्य और भारत माता की जय के नारों से गूंजा पालमपुर

Fri, 23 May 2025 05:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में तिरंगा यात्रा निकालते त्रिलोक कपूर व अन्यस्त्रोत संगठन
विज्ञापन
शहर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक मेडल लगाकर पहुंचे यात्रा में
विज्ञापन

पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने से विश्व में बढ़ी भारतीय सेना की शान : त्रिलोक
संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में भाजपा ने वीरवार को तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों सेवानिवृत्त फौजियों ने अपने मेडल लगाकर यात्रा में भाग लिया। इससे तिरंगा यात्रा में अलग ही जोश देखने को मिला। यात्रा के दौरान शहर भारत माता की जय और भारतीय सेना के जयकारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक ने कहा कि पहलगाम में जो हमला हुआ था, उसके जवाब में भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए, उससे पूरी दुनिया में भारत की शान बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह पुराना भारत नहीं, बल्कि मोदी का भारत है। अगर किसी ने हमारे देश से छेड़ने की कोशिश की तो भारत छोड़ेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर ने कहा कि चाहे पुलवामा हमला हो, चाहे उरी हो या अब पहलगाम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों का खात्मा किया। कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की कमान संभाली है, उनका स्टैंड पूरी दुनिया में क्लीयर है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेगा। पीएम मोदी के ऐसे कदमों से भारतीय सेना का मनोबल तो बढ़ा ही, बल्कि 2014 से लेकर पिछले 10 सालों में भारतीय सेना दुनिया में एक मजबूत सेना के रूप में उभर कर सामने आई है। इस मौके पर पालमपुर शहरी मंडल के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, ग्रामीण के सुरेश पठानिया, जिला महामंत्री राजेश राणु, अभिमन्यु भट्ट, शहरी मंडल प्रभारी विजय भट्ट, ग्रामीण सुरेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री रंजना भट्ट, अशोक राणा, हरीश बालिया, गुरमीत सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश कुलेठी, मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर निगम पार्षद मोनिका शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें