पामलपुर में क्लाक टावर के लोकार्पण पर शांता, कुमार, बृज बिहारी बुटेल आशीष बुटेल व अन्यस्त्रोत
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में रोटरी क्लब पालमपुर की ओर निर्मित रोटरी चौक और रोटरी क्लॉक टावर का लोकार्पण विधायक आशीष बुटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और पूर्व विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल की मौजदूगी में किया।
करीब 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना रोटरी क्लब पालमपुर के चार्टर्ड अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार की स्मृति में समर्पित की गई है। रोटरी इंटरनेशनल जिला 3070 के जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय विशिष्ट अतिथि व डॉ. विजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
आशीष बुटेल ने कहा कि रोटरी क्लब पालमपुर की ओर से विकसित यह परियोजना शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। इस दौरान शांता कुमार ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है।
इस दौरान पालमपुर की महापौर राधा सूद, उपमहापौर नीलम मलिक, पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन सुनील नागपाल, रोटरी जिला सचिव आत्मजीत सिंह, रोटरी अध्यक्ष अजय सूद, सचिव राघव शर्मा, रोटरी आई फाउंडेशन के अध्यक्ष केजी बुटेल और डायरेक्टर सुधीर सल्होत्रा, संजीव बाघला, ऋषि संग्राय, डॉ. आदर्श कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद