फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पालमपुर में महिला बैंक कर्मचारी जांच के घेरे में, पति और सास के खातों से उड़ा ली धनराशि; जानें

Wed, 15 Jul 2026 12:56 PM IST
Ankesh Dogra विनोद राणा, पालमपुर (कांगड़ा)।

सार

Bank Fraud Case in Palampur: पालमपुर में एक महिला बैंक कर्मचारी पर अपने पति और सास के बैंक खातों से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करने और खातों को दूसरी शाखा में स्थानांतरित कराने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कुल राशि और अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक महिला बैंक कर्मचारी पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, उस पर अपने पति और सास के बैंक खातों से धनराशि अपने खाते में स्थानांतरित करने का आरोप है। साथ ही, दोनों खातों को उनकी सहमति के बिना दूसरी शाखा में स्थानांतरित करने का भी आरोप है।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि संबंधित महिला पहले मारंडा स्थित बैंक शाखा में कार्यरत थी, जहां उसके पति और सास के खाते संचालित थे। बाद में उसका तबादला नगरोटा बगवां शाखा में हो गया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों खातों से धनराशि निकालकर अपने खाते में स्थानांतरित की गई और खातों को भी दूसरी शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी बाद में मिली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि खातों से कुल कितनी राशि निकाली गई है। पुलिस का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज की जांच के बाद ही वास्तविक राशि और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन

बैंकिंग प्रक्रिया पर उठे सवाल
इस मामले के सामने आने के बाद बैंकिंग प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि खाताधारकों की सहमति के बिना खाते दूसरी शाखा में स्थानांतरित किए गए। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

पुलिस जांच जारी
पुलिस उपाधीक्षक पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है। इसमें बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें