फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स पर भर्तियां बंद की जाएं : श्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश सरकार से आउटसोर्स पर भर्तियां बंद करने और नियमित स्थायी भर्तियां करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राज्य चयन आयोग को सुचारु रूप से चलाने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि प्रदेश के छात्र विभिन्न पुस्तकालयों में लंबे समय से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जो अब सरकार से लगातार नाराज दिख रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ के प्रदेश संयोजक श्रेय अवस्थी ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर लगातार हो रही भर्तियों पर नियंत्रण किया जाए। साथ ही आउटसोर्स पर रखे गए कर्मियों को सही वेतन दिया जाए। इसके साथ ही मांग की कि सरकार की ओर से बनाए गए राज्य चयन आयोग को सुचारु रूप से सक्रिय किया जाए, जिससे प्रदेश के युवाओं को नौकरियां मिल सकें। साथ ही जो भर्तियां लंबित पड़ी हैं, उनके परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्वक तरीके से सरकार से मिलेगा और उनके समक्ष अपनी मांगें रखेगा। अवस्थी ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें