डमटाल (कांगड़ा)। स्पंदन खेल प्रतियोगिता में इंदौरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन अरनी विश्वविद्यालय में किया गया। भारोत्तोलन में राजकीय महाविद्यालय इंदौरा के जतिन, उमेश, मानव कटोच और विशाखा ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, मानव, धीमान, प्रियांशु, शिखा चौधरी और रुचिका ने रजत पदक जीता। हीरालाल, हरीश और अभिनय ने कांस्य पदक जीता। इंदौरा कॉलेज की कबड्डी की टीम ने रनर अप ट्रॉफी जीती है। प्राचार्य डॉ. सुमीक्षा गुप्ता और प्राध्यापक डॉ. अश्वनी अवस्थी ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद