फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वन भूमि पर श्मशानघाट बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वन भूमि पर श्मशानघाट बनाने का विरोध
विज्ञापन

मौके पर वन विभाग की टीम ने रुकवाया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत स्पेल में वन विभाग की भूमि पर जबरन श्मशानघाट बनाने का पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर श्मशानघाट बनाया जा रहा है, वह नगरोटा सूरियां-लंज सड़क के साथ सटा हुआ है। इस स्थान के साथ ही घनी आबादी भी है। ग्रामीणों विनीता शर्मा, नीलम शर्मा, उषा देवी, निर्मला, अक्षर, कांता, जीवन कुमार, जोगिंद्र पाल, महेंद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा और अजीत सिंह आदि ने यह भी तर्क दिया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्पेल भी पास ही होने के कारण उनके बच्चे भी यहीं से होकर स्कूल आते-जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि जबरन यहां पर श्मशानघाट बनाने की कोशिश की तो पूरे गांव की महिलाएं और पुरुष धरने पर बैठ जाएंगे। महिलाओं ने बताया कि गलुआ गांव के कुछ लोग यहां पर जबरन श्मशानघाट बनाना चाहते हैं, जिसे किसी भी सूरत में नहीं बनने दिया जाएगा। यदि श्मशानघाट बनाना है तो यहां से तीन-चार किलोमीटर दूर जगह है, वहां पर बनाया जाए। स्पेल पंचायत प्रधान रविंद्र कौर, कटोरा पंचायत उपप्रधान पवन कुमार, वार्ड मेंबर अंजना देवी, सीमा देवी आदि ने भी श्मशानघाट निर्माण को रोकने के लिए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और श्मशानघाट निर्माण का कार्य बंद करवा दिया गया। वन बीट गलुआ के गार्ड चमन लाल ने बताया कि वन विभाग ने यहां श्मशानघाट बनाने की कोई भी अनुमति नहीं दी है और न ही श्मशानघाट का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें