फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाली फल-सब्जियों पर लगेगा एक फीसदी टैक्स : मोंगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। एपीएमसी चेयरमैन नीशू मोंगरा ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को तेजी से किसानी से बागबानी की ओर मोड़ा जा रहा है। एचपी शिवा समेत बागबानी विभाग की पांच योजनाओं से विधानसभा क्षेत्र के बागवानों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मोंगरा वीरवार को रानीताल में उद्यान विभाग के एक दिवसीय कैंप में बागवानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से एचपी शिवा योजना चलाई जा रही है। यह 1,292 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना है। बागबानी विभाग ने मुख्यमंत्री कीवी प्रोत्साहन योजना भी शानदार तरीके से चला रखी है। मुख्यमंत्री खुद इस योजना को मॉनीटर करते हैं। इस योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कीवी का बगीचा लगाने की सुविधा दी जा रही है। मोंगरा ने कहा कि सरकार ने बाहर से आने वाली फल-सब्जियों पर एक प्रतिशत टैक्स लेने का फैसला किया है। इसे लेकर निशु मोंगरा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर टास्क फोर्स बनाई है। बाहर से आने वाली बिना टैक्स सब्जियों से हिमाचल के किसानों और सरकार को नुकसान हो रहा था। मोंगरा ने कहा कि अब किसानों को उनके उत्पादों के उचित दाम मिल पाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें