फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र-एक चुनाव से समय, संसाधन की होगी बचत : डॉ. राजीव

Fri, 06 Jun 2025 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कांगड़ा की स्थापना के 40 वर्षों के उपलक्ष्य पर वीरवार को राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें कांगडा-चंबा के सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से देश में समय, संसाधन और प्रशासनिक ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक स्थिरता और पारदर्शिता मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय विवि के प्रो. डाॅ. अनिल कश्यप ने संगोष्ठी के विषय को शैक्षणिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हुए चुनाव प्रणाली के ऐतिहासिक संदर्भ, संवैधानिक पहलुओं और व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डाॅ. राहुल चंद्रा ने की। उन्होंने कहा कि निफ्ट की 40 वर्षों की यात्रा गौरवमयी रही है और यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान फैशन शिक्षा के साथ समसामयिक विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के बाद सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज और निफ्ट निदेशक डॉ. राहुल चंद्रा ने पौधरोपण किया। उन्होंने निफ्ट के ग्रीन कैंपस विजन और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें