फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब्दुल्लापुर में एक मकान और दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Sat, 20 Sep 2025 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते काफी पुराना पीपल का पेड़ साथ लगे मकान पर गिर गया। इससे दिनेश कुमार पुत्र देशराज के मकान को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हल्का पटवारी को दी, जिन्होंने मौके पर जाकर जायजा लिया और रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन

इसी पंचायत के वार्ड-5 में एक गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई। गोशाला के अंदर बंदे मवेशियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। गोशाला के मालिक बलदेव सिंह पुत्र अमरनाथ को हजारों रुपये का नुकसान हुआ और एक गाय भी घायल हुई। इसके अलावा नाले के किनारे स्थित डंगा धंसने से प्रीतम चंद पुत्र अमर सिंह के मकान को खतरा उत्पन्न हुआ।
वहीं, जमानाबाद पंचायत के वार्ड-1 में कश्मीर सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह की गोशाला भी भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई। हल्का पटवारी ने सभी घटनास्थलों का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आलाधिकारियों को भेज दी है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मदद देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें