पठानकोट मंडी एनएच पर जमानाबाद रोड पर बाइक और ट्रक की भिड़ंत में क्षतिग्रस्त हुए बाइक और जांच करते
- फोटो : Kangra
गगल(कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत पठानकोट-मंडी एनएच पर जमानाबाद के पास बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 12:00 बजे के बिस्कुटों से भरा एक ट्रक जसूर से जमानाबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जमानाबद रोड पर मोड़ काटते समय कांगड़ा की तरफ से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। बाइक चालक मोहित दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार राहुल की मौत हो गई। दोनों युवक वैदी के बताए जा रहे हैं। पुष्टि करते हुए गगल पुलिस थाना के प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।