फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईपीएल मैच से पहले वीकेंड पर 80% पहुंची होटलों में ऑक्यूपेंसी

Sun, 04 May 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में आईपीएल मैचों के दौरान वीकेंड पर होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई। रविवार को पंजाब और लखनऊ टीम के बीच खेले जाने वाले मैच ने बाहरी राज्यों से क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला खींच लाया। शनिवार को ही पर्यटकों की भारी आमद ने होटल कारोबारियों के चेहरे पर खुशी ला दी। कारोबारियों को उम्मीद है कि रविवार के बाद भी ऑक्यूपेंसी अच्छी रहेगी।
धर्मशाला के होटल कारोबारी अब 8 और 11 मई को होने वाले आईपीएल मैचों से और अधिक कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। इन मैचों के लिए 15 से 20 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। विभिन्न राज्यों से जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मुंबई, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, बंगलूरु, और चेन्नई से दर्शक धर्मशाला पहुंच रहे हैं। ऐसे में धर्मशाला क्षेत्र के होटलों में शनिवार को 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही, जबकि मैक्लोड़गंज के होटलों में करीब 60 फीसदी बुकिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि वीकेंड पर ओवरऑल होटलों में लगभग 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। वहीं, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि धर्मशाला के होटलों में 70 फीसदी और मैक्लोडगंज के होटलों में 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। उन्हें उम्मीद है कि 8 और 11 मई के मैचों के दौरान और अधिक पर्यटक पहुंचेंगे और ऑक्यूपेंसी में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें