फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संविधान का 93वां संशोधन लागू न हुआ तो सड़कों पर उतरेगा ओबीसी वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में बैठक कर ओबीसी कल्याण मंडल के सदस्यों ने लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में हिमाचल प्रदेश अन्य पिछडा वर्ग कल्याण मंडल की बैठक कर्नल स्वरूप कोहली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ओबीसी के विभिन्न घटकों के व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार अगर उच्च शिक्षण संस्थानों में संविधान के 93वें संशोधन को जल्द लागू नहीं करती है, तो ओबीसी कल्याण मंडल हिमाचल प्रदेश धरना प्रदर्शन के साथ-साथ विधायकों और मंत्रियों का घेराव करना शुरू कर देगा।
बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से सरकार ओबीसी वर्ग के बच्चों के साथ अन्याय कर उनका शोषण कर रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों में संविधान के 93वें संशोधन को लागू न कर उनके हिस्से की सारी सीटें सामान्य वर्ग से भरी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ओबीसी वर्ग का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री चंद्रकुमार, जगत सिंह नेगी और धनीराम शांडिल से मिला था। इस दौरान उन्हें ओबीसी की मांगों का मांगपत्र भी सौंपा गया। सभी ने आश्वासन दिलाया है कि मुख्यमंत्री से बात करके मांगों को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। सभी ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पास किया कि राहुल गांधी ओबीसी को जनसंख्या के आधार पर अगर ओबीसी को उनके हक दिलाने की पैरवी कर रहा है तो हिमाचल में तो कांग्रेस की सरकार है, सबसे पहले यहां उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी के बच्चों को 93वें संविधान संशोधन के अनुसार 27 फीसदी आरक्षण लागू करें, जिससे कांग्रेस की करनी और कथनी में जनता को कोई फर्क नजर न आए और यह भ्रम भी दूर हो जाए कि कांग्रेस की राष्ट्रीय हाई कमांड जो कहती है, वह कर के दिखाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें