बैजनाथ में जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदर्शनियों का उद्घाटन करते एसडीएम देवी चंद ठाकुर। -संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस बैजनाथ उपमंडल के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायत घोड़पीठ में मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। इन कार्यक्रमों को पात्र लोगों तक लाभ पहुंचने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर घोड़ पीठ में सरस्वती महिला ग्राम संगठन, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग ने योजनाओं को लेकर प्रदर्शन भी लगाई।
पंचायत प्रधान मंजु देवी ने बताया कि पंचायत को दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। इस अवसर पर स्वच्छता तथा नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर बच्चों तथा सांस्कृतिक दल की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर नीलम कटोच, आलोक धवन, राकेश पटियाल, अशोक शर्मा, रंजीत सिंह, संजीव कटोच, अमित जसरोटिया आदि उपस्थित रहे।