फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 10 अप्रैल से शुरू होगा नूरपुर वॉलीबाल कार्निवाल

Fri, 03 Apr 2026 09:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के निदेशक अकिल बख्शी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि इस वर्ष नूरपुर वॉलीबाल कार्निवाल-सीजन 4 का आयोजन 10, 11 और 12 अप्रैल को बदूही खेल मैदान में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए लड़कों की 30 और लड़कियों की छह टीमों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभा चार वर्ष से दो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है। इनमें एक क्रिकेट और दूसरी वॉलीबाल प्रतियोगिता है। इस वर्ष पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। लड़कों की विजेता टीम को 41 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। लड़कियों की विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 7100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। लगभग ढाई लाख रुपये की इनामी राशि टीमों में वितरित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें