रैत (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल शाहपुर, पीएचसी चड़ी, पीएचसी लपियाना, पीएचसी दरिणी में चार और पांच अप्रैल को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान सुबह 9:30 बजे से चलाया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविता ठाकुर ने बताया कि यह वैक्सीन किशोरियों में एचपीवी के संक्रमण से बचाव में सहायक है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे बेटियों को वैक्सीन अवश्य लगवाएं। संवाद