फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनक्यूएएस की टीम ने धर्मशाला अस्पताल में जांची व्यवस्थाएं

Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पतान में एनक्यूएएस की टीम डाक्टरों के साथ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचने के लिए दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) की टीम पहुंची है। दो सदस्यीय टीम ने दो दिन अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। साथ में यह भी देखा कि एनक्यूएएस के तहत अस्पताल को जिन मापदंडों के लिए पंजीकृत किया है वे पूरे हैं या नहीं। इस दौरान टीम ने अस्पताल में गुणवत्ता आश्वासन मानकों की जांच की। टीम में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. अविनाश सूद और जिला मंडी की पीएचसी पाली में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

दो दिनों तक टीम ने अस्पताल में हर व्यवस्था की जायजा लिया। यहां के जाने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट आने हाई अथॉरिटी को सौंपेगी। जानकारी के अनुसार धर्मशाला अस्पताल को एनक्यूएएस से तीन वर्षों के लिए जनवरी 2023 में ही प्रमाणिकता मिली है। टीम की ओर से अब हर वर्ष सुविधाओं को पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार और मंगलवार को एनक्यूएएस की निगरानी टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा है।
राष्ट्रीय स्तर के एनक्यूएएस प्रमाणन में सफल होने के बाद अस्पताल को केंद्र सरकार की ओर से अस्पताल के प्रति बिस्तर के हिसाब से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है। धर्मशाला अस्पताल में 300 बिस्तरों की व्यवस्था है, जिसके हिसाब से तीन वर्षों तक अस्पताल को हर वर्ष 30 लाख रुपये की राशि केंद्र से मिल रही है। अस्पताल में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के तहत सुविधा मरीजों को मिल रही है या नहीं इसकी जांच हर वर्ष जारी रहेगी।
विज्ञापन

उधर, एमएस धर्मशाला डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया कि एनक्यूएएस की टीम दौरे पर धर्मशाला पहुंची है। टीम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें