फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कोटेश्वर महादेव क्लब के सदस्यों के साथ जीतने वाली बॉलीबॉल टीम।स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। कोटेश्वर महादेव युवा क्लब कथोली ने तीन दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का कथोली में आयोजन करवाया। इसमें जिला कांगड़ा की 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच फतेहपुर की टीम और जय बीबी क्लब के बीच हुआ। फतेहपुर ने मुकाबला जीत कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वाॅलीबाल मैचों का शुभारंभ रविवार को नगरोटा सूरियां पंचायत के उपप्रधान सुखपाल गोगी ने किया। मंगलवार को समापन सेंट रुद्राक्ष स्कूल के प्रबंध निदेशक स्वर्ण सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान मनप्रीत सहित उपेंद्र, अज्जू जट, दिशु, आर्यन, अरमान धीमान और निक्कू गार्ड उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें