फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब मैक्लोडगंज में भी लागू होगा वनवे ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अब पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में भी आने वाले दिनों में वनवे ट्रैफिक प्लान लागू होगा, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को यातायात दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कैंट रोड से मैक्लोडगंज जाने के लिए फरसेटगंज स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय से टर्न लेकर टैंगल वुड होकर जाना होगा। भागसूनाग जाने के लिए मैक्लोडगंज चौक से धर्मकोट वाया टिप्पा रोड होकर जाना होगा। धर्मकोट से मैक्लोडगंज जाने के लिए भी वाया भागसूनाग वाला यही रूट रहेगा।
विज्ञापन


भागसूनाग से मैक्लोडगंज आने के लिए मुख्य मार्ग से वनवे प्रवेश मिलेगा। नड्डी और डल झील से धर्मशाला जाने वाले वाहनों को भी टैंगल वुड से पहले मैक्लोडगंज जाना होगा और उसके बाद फरसेटगंज होकर धर्मशाला जाना होगा। हालांकि दलाई लामा मंदिर मार्ग वाला मार्ग भी धर्मशाला के लिए वैकल्पिक तौर पर जारी रहेगा। इस वनवे प्लान को लागू करने से पूर्व प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। माना जा रहा है कि आगामी सप्ताह तक यह प्लान लागू हो सकता है। इससे पहले प्रशासन ने कोतवाली बाजार में भी वनवे ट्रैफिक प्लान लागू करने की अधिसूचना जारी की है लेकिन अभी तक यह प्लान लागू नहीं हो पाया है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या मैक्लोडगंज का ट्रैफिक प्लान लागू होता है या यह भी धर्मशाला के कोतवाली बाजार की तरह महज अधिसूचना तक ही जारी रहता है। उधर, एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार भोट ने कहा वनवे ट्रैफिक प्लान के बारे में पुलिस विभाग को अवगत करवा दिया गया है। सुझाव और आपत्तियां आने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें