पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर का शुभारंभ अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नहीं करेंगे। बजट सत्र के चलते उनका पालमपुर आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब सीएम के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल 11 मार्च को मेले का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री शोभायात्रा में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगी। इस दिन कृषि विवि के कुलपति प्रो. नवीन कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 12 मार्च को होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में योजना आयोग उपाध्यक्ष भवानी पठानिया मुख्यातिथि और कृषि एवं ग्रामीण विकास के अध्यक्ष संजय चौहान विशेष अतिथि होंगे।
13 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में आयुष एवं खेल मंत्री मुख्यातिथि और श्री साईं विवि के उपकुलाधिपति एसके पुंज विशेष अतिथि होंगे। 14 मार्च को मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि मेले का समापन करेंगे। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल उनके साथ विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की सूची सोमवार को की जाएगी।