धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में पीजी प्रशिक्षु से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी तकनीशियन को नोटिस जारी किया है। पुलिस थाना कांगड़ा में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
नोटिस के तहत आरोपी को पूछताछ के लिए न्यायालय में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करना होगा। पुलिस ने पीड़िता के भी न्यायालय में बयान दर्ज करवाए हैं। वहीं, टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन की ओर से गठित टीम ने भी जांच जारी रखते हुए दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।
डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी को नोटिस देकर पाबंद किया गया है और पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश होना होगा। संवाद