फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन का होगा नगरोटा बगवां का जिला स्तरीय लिदवड़ मेला

विज्ञापन
नगरोटा बगवां में जिला स्तरीय लिदवड़ मेले की तैयारी बैठक में उपस्थित नप पार्षद, बिभिन्न बिभागों क? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां का ऐतिहासिक जिला स्तरीय लिदवड़ मेला इस बार तीन की बजाय चार दिन का होगा। मेला 25 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा। अंतिम दिन महिलाओं के लिए समर्पित किया गया है।
विज्ञापन

विधायक अरुण कुमार कूका की उपस्थिति और एसडीएम शशिपाल नेगी की अध्यक्षता में मेला कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि एक दिन मेला महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। इसमें न केवल स्थानीय उत्पादों के स्टालों, खाने पीने की वस्तुओं और मनियारी बगैरह के स्टालों को तरजीह दी जाएगी, जबकि महिलाओं के लिए फन गेम्स का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं 28 मार्च के इस मेले में जिला स्तर की महिला अधिकारियों को बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित करने पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह मेला पूर्व की भांति परंपरागत रूप से होगा और इसमें 25 से 27 मार्च तक छिंज (कुश्ती) के लिए पुरुष पहलवानों के अलावा महिला पहलवानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। गांधी मैदान में दुकानों और झूलों आदि के स्टालों के अलावा खेलों, योगा, फन गेम्स व अन्य गतिविधियों को भी तरजीह दी जाएगी। 26 मार्च को बाल विद्यालय में सांस्कृतिक संध्या हिमाचली नाइट होगी। उपमंडल स्पोर्ट्स काउंसिल खेलों का आयोजन करवाएगी। इस मौके पर विभिन्न व्यवस्था कमेटियों का गठन भी किया गया।
बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय बाबर, तहसीलदार कुलजीत सिंह, नप अध्यक्ष रजनी बस्सी, परिवहन निगम के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक, नप ईओ कंचन कुमारी, उपाध्यक्ष नवयोग भारद्वाज,पार्षद सीमा देवी, हेमलता व अमित कुमार, मदन शर्मा, विनीत कायस्था, सुशील धीमान, एसएचओ अशोक राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व मेला कमेटी सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें