फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में किसी व्यक्ति को पानी की कमी न आए : चौहान

Thu, 10 Apr 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सुलह में अ​धिकारियों से बैठक करते हुए संजय चौहान। स्रोत: स्वयं - फोटो : mathura
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। बढ़ती गर्मी के चलते प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने सुलह के अधिकारियों से बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल एवं महिला विकास विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य और पेयजल आपूर्ति पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को आदेश दिए कि गर्मी के मौसम में किसी व्यक्ति को पानी की कोई कमी न आए, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसमें कोई समस्या आती है तो वह उन्हें बताएं, ताकि इसका समय पर समाधान हो सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी मौसम में होने वाले संभव स्वास्थ्य विकारों की रोकथाम को लेकर जागरूक किया।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि वह नहीं चाहते कि भीषण गर्मी के कारण कोई भी व्यक्ति बीमारी या पानी की किल्लत का शिकार हो। उन्होंने मौजूद आशा और आंगनबाड़ी वर्कर से भी कहा कि वह अपना कार्य और संजीदगी से करें। वे निरंतर जनता को गर्मी के कारण हैजा, टाइफायड, पीलिया, हेपेटाइटिस ए, और डायरिया पानी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करते रहें तथा इनके रोकथाम और बचाव के उपाय बताते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें