फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीसीटीवी फुटेज में बाहरी व्यक्ति की नहीं दिखी आवाजाही ः एसपी

Sat, 01 Aug 2026 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि कबाड़ी पंचायत में हुई चोरी के मामले की पुलिस सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में फिलहाल किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस घर के सदस्यों और संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा दिया जा रहा है और गश्त बढ़ा दी गई है।
नगरोटा बगवां थाना में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए कांगड़ा से एक निरीक्षक को बतौर थाना प्रभारी तैनात किया जा रहा है। विधायक आरएस बाली ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें