फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली अस्पताल में 6 माह से ईएनटी-नेत्र विशेषज्ञ नहीं

Tue, 23 Jun 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली अस्पताल
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल जवाली में ईएनटी (कान, नाक और गला) और नेत्र विशेषज्ञ के पद छह माह से रिक्त हैं। क्षेत्र के हजारों लोगों को आंख, कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को नूरपुर, धर्मशाला और अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 50 हजार से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले इस अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए।

ईएनटी और आंखों के डॉक्टर न होने से मरीजों को धर्मशाला या नूरपुर जाना पड़ता है। सरकार को जल्द डॉक्टर नियुक्त करने चाहिए। -गोरख महाजन, जवाली
बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। आंखों की जांच और कान की बीमारियों के लिए दूर जाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। -दिनेश निखिल, समाजसेवी
विज्ञापन

स्थायी नियुक्ति होने तक सप्ताह में कम से कम दो दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की विजिट सुनिश्चित की जाए। टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू कर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाए। -उजागर सिंह, जवाली
स्वास्थ्य विभाग को रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए। लंबे समय तक पद रिक्त रहना स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करता है। -साहिल गुलेरिया, दरकाटी
नागरिक अस्पताल जवाली में रिक्त पदों की जानकारी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को भेजी जाती है। -डॉ. अमन दुआ, बीएमओ, जवाली
जवाली अस्पताल में रिक्त पड़े ईएनटी और नेत्र विशेषज्ञ के पदों को भरने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। -चंद्र कुमार, कृषि मंत्री
विज्ञापन

जवाली अस्पताल

जवाली अस्पताल

जवाली अस्पताल

जवाली अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें