-अलग-अलग वार्डों में डोर-टू-डोर डिलीवरी भी दी जाएगी
-इंस्पेक्टर मनोज कुमार बोले- गोदाम में नहीं दी जाएगी गैस
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस की सप्लाई को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नूरपुर ने नया रूट चार्ट जारी किया गया है। अब सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की सप्लाई की जाएगी।
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि हर दिन नूरपुर शहर के अलग-अलग वार्डों में डोर-टू-डोर डिलीवरी की भी सुविधा दी जाएगी। किसी को भी गैस के गोदाम में गैस नहीं दी जाएगी।
इसके तहत सोमवार को जसूर, राजा का बाग, कोपडा, ठंगर, ठाना और कमनाला सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई होगी। मंगलवार को खज्जन, हिंदोराघाट, डन्नी, मेहरका, लदौड़ी, हटली, जम्वाला और कोट प्लाहड़ी, गलून चौकी, सुडियाल, ठेहड़ क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। बुधवार को बौड़, जाछ, बासा वजीरां, गनोह, भुंगनाडा, कुलाहन, टूंड, सुखार, पंजाहड़ा, सिनेमा हॉल और आघार का तालाब क्षेत्र में डिलीवरी दी जाएगी। वीरवार को राजा का तालाब, बांसा दा मोड, पंजाहड़ा, बड़ी बतरान, चमोल, तलारा, गारन और ढक क्षेत्रों में सप्लाई पहुंचेगी।
शुक्रवार को बागनी, नागनी, भडवार, रिन्ना, भनोडू, पंचन, खज्जियां, टटल, जौटा, मस्तगढ़, सवारका, धरु, अम्नी, राजोल, खेल, क्हेरियां, टीका नगरोटा, खैरिया, बही पठियार, मिंजग्रह क्षेत्रों को शामिल किया गया है। शनिवार को गियोरा, छतरोली, काथल, रुपाना, लाहड़, रोड आदि क्षेत्रों में गैस वितरण होगा। संवाद