रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र में औषधीय और सुगंधित पौधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ की ओर से बुधवार को दो दिवसीय हर्ब फेस्ट-2026 का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. अथर जावेद ने विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। हर्ब फेस्ट के दौरान गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से आए अतिथि वक्ता मयंक धर द्विवेदी ने प्लांट सिस्टेमेटिक्स के महत्व विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पौधों की पहचान, वर्गीकरण और औषधीय उपयोग में इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवाद