फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट विस्तार से नया संकट, 14 गांवों में कोई नहीं देना चाहता बेटी : कुलभाष

Thu, 14 Mar 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एयरपोर्ट विस्तार की जद में आ रहे 14 गांवों के लोगों को अपने बेटों की शादी करना मुश्किल हो गया है। लड़की वाले कहते हैं कि इन गांवों में बेटियां नहीं देंगे, क्योंकि ये गांव विस्थापित होने वाले हैं और पता नहीं उन्हें कहां बसाया जाएगा। यह बात जिला परिषद की बैठक के दौरान सदस्य कुलभाष चौधरी ने कही। कुलभाष ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे, वरना इसी तरह से धरने होते रहेंगे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर सरकार ने आज दिन तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है कि एयरपोर्ट बनना है या नहीं। वहीं, जब भी एयरपोर्ट को लेकर कोई बैठक होती है तो उसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रभावित जनता को भी बुलाया जाए, जिससे की लोगों को भी पता चल सके कि एयरपोर्ट को लेकर क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब से विस्तारीकरण की प्रक्रिया चली है, कारोबारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और कारोबारी अपने कारोबार को बढ़ा नहीं पा रहे हैं। लोग नए घर नहीं बना पा रहे हैं। एयरपोर्ट विस्तार से हजारों लोग प्रभावित होंगे और करीह छह हजार लोगों का रोजगार चला जाएगा। इसलिए सरकार को कहीं ओर एयरपोर्ट बनाना चाहिए।
इस पर एडीसी कांगड़ा सौरभ जस्सल ने स्पष्ट किया कि समय लगेगा, लेकिन एयरपोर्ट विस्तारीकरण होगा। इस दिशा में विधि अनुसार कार्य किया जा रहा है। बैठक में ही जिला पार्षद जोगिंद्र सिंह पंकू ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के चलते प्रभावित हो रहे गांवों में भूमि रेट क्या तय किए गए हैं, इस बारे में प्रभावितों को कोई जानकारी नहीं है। सरकार इस बारे स्थिति स्पष्ट करके लोगों को राहत प्रदान करे। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस संबंध में पूरी जानकारी पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें