फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पड़ोसी महिला निकली चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के भाटी गांव में चोरी के मामले में लंबागांव पुलिस ने गांव की ही एक महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। उसे मंगलवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भाटी गांव निवासी अनिल कुमार, जो दिल्ली में रहते हैं, शनिवार को पैतृक घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे। जब वह अंदर गए तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी नकदी और अन्य सामान गायब था। इसके बाद अनिल कुमार ने मामले की शिकायत लंबागांव पुलिस के पास दी। पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर शक जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें