फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक ने काठगढ़ में स्वागत द्वार का किया शिलान्यास, 10 लाख होंगे खर्च

Sat, 14 Feb 2026 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
काठगढ़ पंचायत में स्वागत द्वार का शिलान्यास करते विधायक मलेंद्र राजन। -स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने शुक्रवार को काठगढ़ पंचायत में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वागत द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इंदौरा-कुरसान-काठगढ़ सड़क का लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क के पूर्ण होने से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक ने क्षेत्र की धार्मिक महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि काठगढ़ महादेव, गंगथ क्यालु बाबा महाराज और डमटाल राम मंदिर जैसे पवित्र स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।
साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता को 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी से अधिशासी अभियंता दीपक महाजन, सहायक अभियंता सिकंदर सिंह, ओबीसी सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण, पंचायती राज खंड अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व प्रधान शेर अली, कांग्रेस कार्यकर्ता करण परमार, सरजीव कटोच, लाल सिंह और स्वदेश सोनू सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें