फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नीलमा रे पैर बड़े छैल... गाने पर झूमा बैजनाथ

Sun, 02 Mar 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
प्रस्तुति देते लोकगायक इशांत भारद्वाज। संवाद
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगायक इशांत भारद्वाज ने खूब धमाल मचाया। इसके अलावा धीरज शर्मा और कुलदीप ने भी पहाड़ी गानों की झड़ी लगाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली मुख्य अतिथि रहे। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि विधायक किशोरी लाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बाली ने कहा कि महाशिवरात्रि न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मेलों में स्थानीय हस्तशिल्प, कलाकृतियां, पारंपरिक व्यंजन और संगीत के माध्यम से हमारी संस्कृति की झलक मिलती है। ये मेले सामाजिक समरसता और एकता को भी मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल और एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद लोक गायक इशांत भारद्वाज ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘तेरा मेरा लगन’, ‘नीलमा रे पैर बड़े छैल’, ‘बिंद्रा बणा वो खेरी गोजरी’ जैसे गाने प्रस्तुत कर कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम में रविंद्र बिट्टू, बीपीए अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शलभ अवस्थी, एसडीएम एवं मेला समिति अध्यक्ष डीसी ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें