फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिया में भूस्खलन की चपेट में आए युवक का 24 घंटे के बाद शव मिला

Sat, 01 Mar 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सुरजीत कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पालमपुर/चामुंडा (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के जिया में शुक्रवार को भू-स्खलन की चपेट में आया युवक 24 घंटे बाद मृत अवस्था में मिला। सुरजीत कुमार (21) निवासी कुडन, जिया, एक निजी प्रोजेक्ट में कार्यरत था। शुक्रवार को बारिश के चलते अपने साथी के साथ प्रोजेक्ट के इनटेक गेट का पानी बंद करने पहाड़ी पर गया था। इस दौरान हुए अचानक भूस्खलन में चपेट में आकर दब गया।
विज्ञापन

घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार-शनिवार देर रात तक युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन खराब मौसम के कारण सफलता नहीं मिली। शनिवार को सुरजीत का शव प्रोजेक्ट के मुहाने से करीब 150 फुट दूर खड्ड में मिला है। सुरजीत के परिवार में पिता महाजन राम और बड़ा भाई अनूप ही बचे हैं। उनकी मां का निधन चार साल पहले हो चुका है।
बता दें कि घटना के दौरान दो युवक भूस्खलन की चपेट में आए थे। दूसरा युवक घालय अवस्था में घटना के बाद ही मिल गया था, जिसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उधर, एसडीएम पालमपुर ने नेत्रा मैती ने कहा कि उपमंडल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार को लापता युवक का शव बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें