फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मारंडा में दुकान के बाहर सड़क के किनारे खड़ी नैनो कार चोरी

Sun, 04 Oct 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारंडा (कांगड़ा)। क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात चोर एक दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी नैनो कार उड़ा ले गए। शनिवार सुबह वाहन नदारद मिलने पर मालिक ने तुरंत पालमपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वाहन मालिक संदीप कुमार ने शुक्रवार रात अपनी कार दुकान के बाहर पार्क की थी। शनिवार सुबह मौके पर पहुंचने पर कार गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया।
वारदात से मारंडा के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में वाहनों की सुरक्षा को लेकर रोष और चिंता बढ़ गई है। व्यापार मंडल मारंडा के प्रधान तुषार शर्मा ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात के समय नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाकर जल्द ही वाहन बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें