फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने पर किया मंथन

विज्ञापन
फतेहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अनुर
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने की। इसमें कांगड़ा जिला कांग्रेस प्रभारी सतपाल रायजादा और विधायक भवानी सिंह पठानिया मौजूद रहे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने और पार्टी के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सतपाल रायजादा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने भी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के पक्ष पर भी चर्चा हुई। इस दौरान फतेहपुर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीत राम शर्मा, जिला सचिव जगजीत सिंह, बीडीसी सदस्य पीतांबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें