बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां प्रीमियर लीग सीजन थ्री रात्रि क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को अंडर -14 क्रिकेट टीम नगरोटा सूरियां और बरियाल के बीच हुआ। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सिक्का उछाल कर टॉस के साथ मैच का शुभारंभ किया और टूर्नामेंट आयोजकों को 5100 रुपये नकद राशि का सहयोग दिया।
टॉस नगरोटा सूरियां टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। छह ओवर के मैच में नगरोटा सूरियां टीम बरियाल टीम को हराने में सफल रही। देर रात 12 बजे तक दो क्रिकेट मैच खेले गए। दूसरा मैच गोपा क्लब और बिट्टू कमल क्रिकेट टीम के बीच हुआ। यह मैच बिट्टू कमल टीम ने जीता। दस दिन तक चलने वाले रात्रि प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में 50 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक जगदीप गुलेरिया उर्फ भुरू ने बताया कि रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रत्येक मैच आठ आठ ओवर का होगा। उनकी ओर से यह तीसरा क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। संवाद