फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुस्कान क्लब भ्रांता ने जीती वाॅलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 17 Jun 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भ्रान्ता पंचायत में एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देते मुख्यातिथि। स
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। मुस्कान क्लब भ्रांता ने यूथ क्लब ग्राउंड भ्रांता साईं में सोमवार को एकदिवसीय अंडर-19 वाॅलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया और मुस्कान वॉलीबाल क्लब भ्रांता ने खैरा क्लब को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के पूर्व हॉकी खिलाड़ी सतिंदर सिंह ने किया। समापन पर मुख्यातिथि हिमालयन फ्लोर मिल के मालिक प्रीतम सिंह आहलूवालिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 3,100 रुपये की राशि और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 2,100 रुपये की राशि प्रदान की। वाॅलीबाल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी लिखिंदर सिंह जाट और अमित सिंह जाट ने सभी मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान राजिंदर धीमान, कुलदीप जाट, राजेश राणा और संजीव मेहरा सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें