डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली के प्रांगण में मेरे शहर के सौ रत्न कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से क्रैक अकादमी के सहयोग से एक बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में लगभग 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपने सहयोग एवं प्रयासों से कार्यक्रम को सफल बनाया। यह परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने एवं उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। संवाद