श्री चामुण्डा मंदिर में दर्शन करते हुए श्रद्धालु। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें पुजारी वर्ग ने मंत्रोच्चारण से आराधना कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए।
मंगलवार को लगभग 11 हजार श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।वहीं, बाहरी राज्यों से आए भक्तों और स्थानीय लोगों ने यज्ञशाला में हवन यज्ञ भी किया। चैत्र नवरात्र के दौरान हजारों श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से इस शक्तिपीठ में आते हैं। मां के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां पहुंच रहे हैं।
मंदिर प्रशासन ने भव्य इंतजाम किए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। प्रशासन की ओर से मंदिर में तीन समय का लंगर और भजन कीर्तन की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर के मुख्य अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि तीसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
वहीं, दो दिन में 50,000 से अधिक भक्त माता के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, पुजारी एवं पूर्व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया कि तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई और भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री चामुण्डा मंदिर में दर्शन करते हुए श्रद्धालु। संवाद
श्री चामुण्डा मंदिर में दर्शन करते हुए श्रद्धालु। संवाद
श्री चामुण्डा मंदिर में दर्शन करते हुए श्रद्धालु। संवाद