फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक किशोरी लाव ने जाना छोटा भंगाल के लोगों का दर्द

Thu, 21 Nov 2024 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
छोटा भंगाल के लोहरड़ी में जनसमस्याएं सुनते किशोरी लाल। -स्रोत ः जागरूक पाठक
विज्ञापन
मूलथान/ बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के लोहराड़ी में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम हुआ। इसमें विधायक किशोरी लाल मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत स्वाड़, लुआई और पोलिंग के लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

विधायक किशोरी लाल ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम प्रदेशभर में लोगों की समस्याओं का समाधान और उनकी मांगों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए शुरू किया गया है। विधायक ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा सके और जनता को उसका लाभ मिल सके।
विधायक ने कहा कि बैजनाथ और छोटा भंगाल घाटी एक पिछड़ा इलाका है। इन क्षेत्रों को मुख्यधारा में जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी लाल ने कहा कि जल्द ही बैजनाथ से बाया बीड़, राजगुंधा और लुआई के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें