फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ‘मिशन जॉय’ ने दिया खुशहाल जीवन का संदेश

विज्ञापन
धर्मशाला के पुलिस मैदान में तिब्बती सांस्कृतिक उत्सव में तिब्बती मोमोज बनाते हुए तिब्बती। अमर उ
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय तिब्बती सांस्कृतिक उत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। उत्सव के अंतिम दिन धर्मगुरु दलाई लामा के जीवन और विचारों पर आधारित दो फीचर फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। उत्सव के दौरान प्रदर्शित फिल्म ‘मिशन जॉय’ ने दर्शकों को जीवन में सकारात्मकता, आंतरिक शांति और खुश रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

फिल्म धर्मगुरु दलाई लामा और उनके करीबी मित्र दक्षिण अफ्रीका के आर्कबिशप डेसमंड टूटू की गहरी मित्रता पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कठिन परिस्थितियों और संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद व्यक्ति किस प्रकार स्थायी खुशी और मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है।
इसके अलावा ‘दलाई टच’ फिल्म की भी स्क्रीनिंग की गई। करीब 30 मिनट की इस फिल्म में देश की विभिन्न प्रमुख हस्तियों के विचारों के माध्यम से भारत में धर्मगुरु दलाई लामा की उपस्थिति के महत्व और उनके शांति, करुणा तथा मानवता के संदेश को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन

फिल्मों के माध्यम से दर्शकों को दलाई लामा के जीवन दर्शन, मानवीय मूल्यों और वैश्विक स्तर पर उनके योगदान से परिचित कराया गया। उत्सव के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और तिब्बती संस्कृति, कला तथा आध्यात्मिक विरासत से जुड़ी गतिविधियों का आनंद लिया।

धर्मशाला के पुलिस मैदान में तिब्बती सांस्कृतिक उत्सव में तिब्बती मोमोज बनाते हुए तिब्बती। अमर उ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें