फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी के जखोटा कुएं में मृत मिला लापता युवक

Mon, 10 Mar 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत जखोटा का लापता अमित कुमार (35) कुएं में मृत मिला है। युवक 5 मार्च से लापता था। युवक का शव रविवार को उसके घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। गांव के उपप्रधान रघुबीर सिंह ने बताया कि 5 मार्च की रात अमित कुमार एक शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन

समारोह के बाद रात 11 बजे के आसपास लापता हो गया। उसके लापता होने की शिकायत ज्वालामुखी पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस और परिवार ने उसे ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। रविवार शाम को गांव के पास के कुएं में एक शव दिखा। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो उसकी पहचान अमित के रूप में हुई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया।
मृतक के पिता का देहांत हो चुका है और कुछ वर्ष पहले अमित के छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है और घर में अब अकेली मां है। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी के बयान दर्ज लिए हैं। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें