फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूडल्स के साथ कोल्ड ड्रिंक मुफ्त,खाने पर 15 फीसदी छूट

Mon, 10 Mar 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। रंगों के त्योहार होली पर कोतवाली बाजार में ग्राहकों को विशेष उपहार और छूट दी जाएगी। बाजार की कई दुकानों में नूडल्स के साथ जहां कोल्ड ड्रिंक मुफ्त देने का ऑफर है। वहीं, कुछ रेस्टोरेंट में खाने पर 15 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके अलावा पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर फीस की पर्ची दिखाने पर कुछ दुकानों में खाने और उत्पादों में छूट होगी। ग्राहक इस छूट का फायदा 11 से 13 मार्च तक उठा सकेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली बाजार के व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली स्थित कम्युनिटी हाल के परिसर में होगा। व्यापार मंडल की ओर से डीजे भी लगाए जाएंगे। कोतवाली व्यापार मंडल की ओर से पहली बार होली पर्व पर विशेष छूट दी जा रही है। इससे पहले होली पर्व का आयोजन कोतवाली के मुख्य चौक पर किया जाता था, जिससे लोगों सहित वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिससे अब राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना और ग्राहकों को होली की खुशियों में शामिल करना है। वहीं, प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला है कि कार्यक्रम में हुड़दंबाजी से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे। व्यापार मंडल के महासचिव शेखर राय ने कहा कि धर्मशाला में होली के त्योहार को और भव्य बनाने के लिए व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बाजार में रंग-गुलाल, मिठाइयों और उपहारों पर भी विशेष छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें