देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत ब्यास नदी किनारे गांव फेरा में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान सुरेश कुमार (45) पुत्र मस्तराम गांव लग बलियाना डाकघर परागपुर तहसील देहरा के तौर पर हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति नौ अक्तूबर को अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बाद परिजनों ने इसके लापता होने की शिकायत देहरा थाना में दी थी।
सोमवार को किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि किसी व्यक्ति का शव ब्यास नदी किनारे दिखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने ने शव मिलने की पुष्टि की है।