निर्वासित तिब्बत सरकार में मंत्री डोल्मा ग्यारी और तिब्बतीप्रतिनिधियों ने प्रयागराज में ऐतिहा
- फोटो : संवाद
धर्मशाला। निर्वासित तिब्बत सरकार में सुरक्षा, धर्म और संस्कृति विभाग की मंत्री डोल्मा ग्यारी और तिब्बती प्रतिनिधियों ने प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ में भाग लिया। उनके साथ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के अवर सचिव सेरिंग टोपग्याल और सुरक्षा विभाग से चाइम ताशी भी शामिल रहे।
इस दौरान डोल्मा ग्यारी ने केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान के प्रतिभागियों और सिक्किम के भिक्षुओं के साथ बातचीत की। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह सनातन धर्म और बौद्ध धर्म के बीच निकटता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।