फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की होगी गणना

Sat, 01 Feb 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पौंग झील में शनिवार से होने वाली प्रवासी पक्षी की वार्षिक गणना के लिए शुक्रवार को नगरोटा सूरियां में वन्यप्राणी विभाग के इंटरप्रिटेशन केंद्र में अभ्यास किया गया। अभ्यास की अध्यक्षता वन्यप्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ रेजिगनॉल्ड रॉयस्टन ने की। सीसीएफ सौरभ भाई पटेल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान झील में प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों की गणना के लिए गठित टीमों को उनका क्षेत्र बांटा गया। पौंग झील को 25 बीटों में बांट कर टीम लीडर बनाए गए।
विज्ञापन


इससे पक्षियों की गणना में कोई कोताही न हो पाए। इसके लिए 95 पक्षी विशेषज्ञों के साथ वन्यप्राणी विभाग के कर्मचारियों की 25 टीमों का गठन किया गया है। इस दौरान प्रवासी पक्षियों को ट्रांसमीटर युक्त छल्ले और कॉलर भी पहनाए जाएंगे। जिससे इन पक्षियों की दिशा और देश का भी पता लगाया जा सके। शनिवार को सुबह आठ बजे से पक्षियों की गणना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें