फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पौंग झील में मृत मिला प्रवासी पक्षी, वन्य प्राणी विभाग ने शुरू की जांच

Mon, 16 Nov 2026 03:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। प्रवासी पक्षियों के प्रमुख ठिकाने पौंग झील में नगरोटा सूरियां साइट पर कॉर्मोरेंट प्रजाति का एक पक्षी मृत मिला है। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों ने मृत पक्षी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन्य जीव परिक्षेत्र अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि यह प्रवासी पक्षी है और इसकी मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। वन्य जीव गार्ड दक्ष कुमार ने बताया कि मृत पक्षी को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उल्लेखनीय है कि हर साल चीन, साइबेरिया, रूस, ईरान, इराक, तिब्बत और मध्य एशिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से लाखों प्रवासी पक्षी पौंग झील पहुंचते हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां आते हैं। सर्दी बढ़ने के साथ झील में प्रवासी पक्षियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पक्षी प्रेमी मनोज कुमार, अजय कुमार, राज कुमार, प्रमोद ठाकुर और महेश्वर सिंह ने सरकार से प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने और पक्षियों की जानकारी रखने वाले विशेष कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें