फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर पंचायत में न जोड़ने को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। जवाली नगर पंचायत में कैहरियां पंचायत को न जोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। कैहरियां ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू के पहुंचने पर पंचायत सचिव, प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत उप-प्रधान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंचायत के लोग नगर पंचायत में लगने वाले टैक्स की अदायगी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कैहरियां पंचायत को नगर पंचायत में शामिल न किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी कैहरियां में रूककर ग्रामीणों की मांग को ध्यान पूर्वक सुना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें