मुख्यमंत्री का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : मुख्यमंत्री का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता
जवाली(कांगड़ा)। मुख्यमंत्री ने जवाली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान कृषि मंत्री चंद्र कुमार की मांग पर कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर घाड़, त्रिलोकपुर बाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलैला और पलोदा में विज्ञान विषय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने जवाली में बहुद्देश्यीय खेल मैदान के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेंद्र मोंगरा, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन आदि मौजूद रहे।