फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खनियारा में मेगा स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने करवाई जांच

Mon, 25 Nov 2024 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
खनियारा में शिविर के दौरान मरीज की जांच करता चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला के निकट खनियारा में रविवार को सर्व कल्याणकारी संस्था और नवजीवन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने किया। इसमें पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों और देश के प्रसिद्ध स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. राज बहादुर ने रोगियों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

देर शाम तक चले शिविर में हड्डी रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग और ईएनटी विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। 1,000 से अधिक रोगियों ने परामर्श और निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यह शिविर दूरदराज के रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने सर्व कल्याणकारी संस्था और नवजीवन फाउंडेशन के प्रयासों को सराहा।
सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि उनका उद्देश्य डॉक्टरों और रोगियों के बीच सेतु का निर्माण कर प्रदेश के हर कोने में चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में विशेषज्ञों ने न केवल उपचार किया, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें