फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मीनाक्षी मिस और विवेक मिस्टर फेयरवेल बने

Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीण में आयोजित फेयरवेल पार्टी में चुने गए प्रतिभागी। स्रोत: संस्थान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/खुंडियां (कांगड़ा)। मझीण कॉलेज में बीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने विद्यार्थियों को डटकर मेहनत करने एवं प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


उसके बाद द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को टाइटल देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और विद्यार्थियों ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मीनाक्षी मिस फेयरवेल, विवेक मिस्टर फेयरवेल, स्मृति कौर मिस पर्सनेलिटी, राहुल मिस्टर पर्सनेलिटी, अंजलि मिस परफेक्ट और सचिन मिस्टर परफेक्ट चुने गए। इस अवसर पर डॉ. सारिका, डॉ. सरवन, प्रो. आरती गुप्ता, प्रो. मुक्तामणि, डॉ. नीलम, प्रो. लक्की आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें